संसद का शीतकालीन सत्र 23 दिसंबर को समाप्त होने की संभावना
नई दिल्ली, मंगलवार, 20 दिसम्बर 2022। संसद का शीतकालीन सत्र निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले 23 दिसंबर को समाप्त होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी । सूत्रों ने बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र समय से पहले समाप्त करने की सिफारिश करने का निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया । मूल कार्यक्रम के अनुसार, संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर को समाप्त होना है। क्रिसमस त्योयार के मद्देनजर कई विपक्षी दलों ने सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सत्र को समय से पहले समाप्त करने का आग्रह किया था।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
