पूर्व न्यायाधीश हेमंत गुप्ता नयी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र के अध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 21 दिसम्बर 2022। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हेमंत गुप्ता को नयी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (एनडीआईएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। संस्थागत मध्यस्थता के लिए स्वतंत्र और स्वायत्त व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनडीआईएसी की स्थापना की गयी है। आदेश के अनुसार, नियुक्ति से संबंधित मंत्रिमंडल की समिति ने न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता (सेवानिवृत्त) को एनडीआईएसी के अध्यक्ष के रूप में तथा गणेश चंद्रू और अनंत विजय पल्ली को अंशकालिक सदस्यों के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा के कुछ हिस्सों में प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं, अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध
जम्मू, रविवार, 03 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा कस्बे के कुछ हिस् ...
-
केरल विधानसभा चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद चार मई को चुनाव परिणाम पर नजर
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 03 मई 2026। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतां ...
-
कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवा ...
