हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो के लिए चुनी गई ये फिल्म
हॉलीवुड की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानि ऑस्कर 2023 के लिए इंडिया की आधिकारिक एंट्री छेलो शो (लास्ट फिल्म शो) को बेस्ट इंटरनेशनल कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट बझी किया जा चुका है। ये पल इंडियन सिनेमा के लिए बहुत गर्व का है। ये मूवी अब इस कैटेगरी में डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस और ऑस्ट्रिया की मूवीज के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। इसके साथ ही इस कैटेगरी में पौलेंड, कंबोडिया, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम और अर्जेंटीना जैसे देशों की फिल्में भी लास्ट मूवी शो के साथ मुकाबले में बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होने वाली है कि आखिर इस कैटेगरी में क्या भारतीय फिल्म लास्ट फिल्म शो ऑस्कर 2023 का खिताब अपने नाम कर सकती है।
खबरों का कहना है कि इस ऐलान के तुरंत बाद फिल्म मेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर, धीर मोमाया और निर्देशक पान नलिन ने इसे 'ऐतिहासिक पल' बताते हुए एक संयुक्त बयान भी जारी कर दिया है। इस बयान में मेकर्स ने लिखा है, 'हम विनम्र और खुश हैं कि सिनेमाई माध्यम लास्ट फिल्म शो (छेलो शो) को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने मान्यता दे दी गई है।
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 95वें ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में इस फिल्म के चुने जाने के उपरांत से ही हम आश्वत थे कि ये मूवी कुछ स्पेशल है। हम FFI और उन लाखों लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने छेलो शो को देखा और सराहा, साथ ही हमारे अंतरराष्ट्रीय वितरकों को भी हम शुक्रिया देते हैं जिन्होंने मूवी को अच्छी तरह से बढ़ावा दिया। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही ऑस्कर घर आने वाला है।'
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
