राजस्थान के कई हिस्सों में सर्दी, घने कोहरे का दौर जारी
जयपुर, शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2022। राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी और घने कोहरे का दौर जारी है। राज्य में बीते चौबीस घंटे में चूरू सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा। बीते 24 घंटे में पिलानी, सिरोही व बीकानेर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, फतेहपुर सीकर में 5.7 डिग्री, सीकर में 6.0 डिग्री, जैसलमेर व नागौर में 6.9 डिग्री, फलौदी में 7.4 डिग्री, संगरिया में 7.7 डिग्री और धौलपुर व गंगानगर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र के मुताबिक, इस अवधि में राजधानी जयपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.4 डिग्री व 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, बीकानेर संभाग में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान के उत्तरी हिस्से में आगामी 48 घंटे में शीत लहर के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
