मुख्यमंत्री संत श्री रतिनाथ महाराज के निधन पर संवेदना व्यक्त की
जयपुर, शनिवार, 24 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित बऊधाम आश्रम के पीठाधीश्वर संत श्री रतिनाथ महाराज जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने कहा कि रतिनाथ महाराज जी का देवलोकगमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन आध्यात्म एवं समाज के लिए समर्पित किया। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन समय में सभी अनुयायियों को सम्बल प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
