मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी
लखनऊ, रविवार, 25 दिसम्बर 2022। मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नया दांव चला है। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी सभी विधानसभा सीटों चुनाव लड़ेगी। इस बात का ऐलान अखिलेश यादव ने किया है। यूपी से बाहर भी अब समाजवादी पार्टी संभावनाओं को तलाश रही है। बता दें कि समाजवादी पार्टी को गुजरात में एक सीट पर जीत मिली है। मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी की तरफ से मध्य प्रदेश के सीधी में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सपा पूरी मजबूती से वहां तीसरा विकल्प बनकर भाजपा की नफरत की राजनीति खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भाईचारा खत्म कर रही है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
