तेलंगाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस
हैदराबाद, रविवार, 25 दिसम्बर 2022। तेलंगाना में रविवार को क्रिसमस का पर्व गिरजाघरों में पारंपरिक उत्साह, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं भी आयोजित की गयीं। राजधानी हैदराबाद समेत राज्य के विभिन्न शहरों के गिरजाघरों में शनिवार आधी रात को आयोजित प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गिरजाघरों में रविवार को विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाईं सुंदरराजन ने क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय और राज्य के लोगों को बधाई दी।
राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने और उनके आदर्शों को संजोने की खुशी का एक अवसर है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य और देश के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, राव ने कहा कि शांति, करुणा, सहिष्णुता और प्रेम के मूल्यों को दुनिया भर में फैलाने वाले ईसा मसीह की शिक्षाओं ने सार्वभौमिक रूप से मानव में भाईचारे की भावना को बढ़ाने में योगदान दिया है। लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया और इस अवसर पर शहर के गिरजाघरों, रेस्तरां भी जगमगा उठे।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
