श्रद्धा हत्याकांड: आवाज के नमूने रिकॉर्ड करने के लिए आरोपी आफताब को ले जाया गया CFSL
नई दिल्ली, सोमवार, 26 दिसम्बर 2022। श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को उसकी आवाज के नमूने रिकॉर्ड करने के लिए सोमवार को यहां केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को श्रद्धा के साथ उसकी कथित लड़ाई का एक ऑडियो क्लिप मिलने के बाद पूनावाला की आवाज के नमूने रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूनावाला की आवाज के नमूने रिकॉर्ड करने और क्लिप में पुरुष की आवाज से मिलवाने के लिए उसे सीएफएसएल ले जाया गया। पूनावाला अभी तिहाड़ जेल में बंद है।
आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था। पूनावाला को 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पूनावाला की न्यायिक हिरासत और 14 दिन के लिए बढ़ा दी थी।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
