सिद्धार्थ- रश्मिका की फिल्म मिशन मजनू का गाना रब्बा जानता रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मिशन मजनू का गाना रब्बा जानता रिलीज कर दिया गया है। आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया की आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे, जो पाकिस्तानी धरती पर भारत के गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व करते हैं।यह फिल्म पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे साहसी गुप्त ऑपरेशन से प्रेरित है।शांतनु बागची द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 1970 के दशक में सेट की गई है।इस फिल्म का गाना रब्बा जानता रिलीज कर दिया गया है। इस गाना में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने का वीडियो को रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'रब्बा जानता अब आपका हुआ।' गौरतलब है कि रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता (गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया) द्वारा निर्मित फिल्म मिशन मजनू को, परवेज़ शेख, असीम अरोरा, और सुमित बठेजा ने लिखा है।यह फिल्म 20 जनवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
