जम्मू कश्मीर में जी20 बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए समिति गठित
जम्मू, सोमवार, 26 दिसम्बर 2022। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अगले साल केंद्र शासित प्रदेश में होने वाली जी20 बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को 16 सदस्यीय एक समिति का गठन किया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पीयूष सिंगला द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) राज कुमार गोयल को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह भी शामिल हैं।
समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) के 10, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के दो और जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को शामिल किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश में जी20 देशों के अधिकारियों की यात्रा के मद्देनजर समिति का गठन किया गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि श्रीनगर में प्रस्तावित जी20 बैठक एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की जाएगी तथा इसमें जम्मू कश्मीर को एक सही परिप्रेक्ष्य में प्रदर्शित किया जाएगा।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
