मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय : अनुकम्पात्मक आधार पर उचित मूल्य दुकान आवंटन के 61 प्रकरणों में शिथिलता
जयपुर, सोमवार, 26 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त अनुकम्पात्मक आधार पर उचित मूल्य दुकान आवंटन के कुल 61 प्रकरणों में आश्रितों को राहत दी है। इन प्रकरणों में शिथिलन से आश्रित अब उचित मूल्य दुकानों का संचालन कर सकेंगे। श्री गहलोत द्वारा लिए गए इस निर्णय से मृतक राशन डीलरों के आश्रित परिवारों को संबल मिलेगा। प्रस्ताव के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मृतक राशन डीलरों के आश्रितों हेतु वांछित न्यूनतम व अधिकतम आयु, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आवेदन की अवधि में देरी व अन्य योग्यताओं संबंधी कुल 61 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। इससे आश्रित परिवारों को उचित मूल्य दुकान का अनुकम्पात्मक आधार पर आवंटन संभव हो सकेगा और आजीविका अर्जन में आसानी होगी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
