आम्रपाली दुबे का गाना सइयां जी सेल्फिस रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का गाना सइयां जी सेल्फिस हो गया है। आम्रपाली दुबे का नया गाना 'सइयां जी सेल्फिस' रिलीज कर दिया गया है।इस गाने में आम्रपाली अपने सइयां यानी एजाज़ अहमद से नाराज नजर आ रही है। गाने में खास बात यह है की गाने में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी आवाज़ दी है और साथ में आम्रपाली दुबे की आवाज़ भी खूब पसंद की जा रही है। 7 हेवेन भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल से रिलीज हुए इस गाने में आम्रपाली दुबे का इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक देखा जा सकता है।इस गाने का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है वही गीतकार श्याम देहाती है। गाने का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है और कोरिओग्राफर कानू मुख़र्जी है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
