अनुष्का शर्मा ने पूरी की चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्का शर्मा ने फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुष्का ने झूलन गोस्वामी के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करने के लिए कई महीनों तैयारी की थी।चकड़ा एक्सप्रेस में झूलन के प्रेरणादायक सफर को दर्शाया गया है। अनुष्का शर्मा ने फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस के सेट से सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में अनुष्का टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वह निर्देशक प्रोसित रॉय और झूलन के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- #चकड़ा एक्सप्रेसकी शूटिंग खत्म हो गई।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
