आरटीडीसी देगा पर्यटकों को हेलीकॉप्टर जॉयराइड की सौगात
- 27 दिसंबर को जैसलमेर से होगा शुभारंभ
जयपुर, मंगलवार, 27 दिसम्बर 2022। राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेलीकॉप्टर जॉयराइड की शुरूआत की जा रही है। हेलीकॉप्टर जॉयराइड का मंगलवार 27 दिसम्बर को सम ढाणी, सम, जैसलमेर से शुभारंभ किया जायेगा । उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ करेंगे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा के उद्देश्य से आरटीडीसी के तत्वावधान में हेलीकॉप्टर जॉयराइड की पहल जैसलमेर से की जा रही है । उन्होंने बताया कि इस नवाचार से पर्यटकों को जैसलमेर के नैसर्गिक सौन्दर्य को आसमान से निहारने का मौका मिल सकेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर पर्यटन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साले मोहम्मद, आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, एवं जैसलमेर विधायक रूपाराम हेलीकॉप्टर जॉयराइड की ट्रायल रन के लिए जैसलमेर में मौजूद रहेंगे।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
