पति संग अपनी फेवरेट जगह पर वेकेशन एन्जॉय कर रहीं कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अक्सर सुर्ख़ियों में देखा जाता है। वह अपने पति विक्की कौशल के साथ समय बिताना पसंद करती हैं और लोग भी दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं। अब कपल नए साल का जश्न मनाने के लिए राजस्थान पहुंच चुके हैं। जी हाँ यहाँ से कपल ने कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आप देख सकते हैं इन फोटोज में कैटरीना अपने पति विक्की संग सनराइज का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। जी हाँ और वह जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा रही है।
एक्ट्रेस जंगल में तेदुंआ देखकर काफी खुश हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में कैटरीना और विक्की कैजुअल लुक में काफी कूल लग रहे हैं। जी हाँ और इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "सो मैजिकल।।।। मुझे लगता है कि यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।" आप देख सकते हैं तस्वीर में कैटरीना ने ब्लैक कलर की डंगरी पहनी रखी थी, जिसे उन्होंने एक शर्ट के साथ पेयर किया था। वहीं विक्की ने भी बेहद स्टाइलिश आउटफिट पहना हुआ था। इन फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी यहीं छुट्टियां मनाई थी।
इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इस कपल को बेस्ट कपल कहा है। आपको जानकारी हो विक्की और कटरीना ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी। अब अगर काम के बारे में बात करें तो कैटरीना सलमान खान के साथ टाइगर 3 में दिखाई देंगी। वहीं विक्की सैम बहादुर में दिखाई देंगे।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
