वायु सेना ने आंध्र प्रदेश के राजमार्ग पर आपात लैंडिंग स्थल पर परीक्षण किया
बापटला (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 29 दिसम्बर 2022। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर कोरिशापाडू मंडल के पिच्चीकलागुडीपाडू गांव के पास निर्मित 4.1 किलोमीटर लंबे आपातकालीन विमान लैंडिंग स्थल पर बृहस्पतिवार को विमान उतारने का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। वायु सेना के एक अधिकारी ने कहा कि परीक्षण में परिवहन विमान एएन-32, दो सुखोई लड़ाकू विमान और दो तेजस हल्के लड़ाकू विमानों ने भाग लिया। अधिकारी ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘हमें खबर मिली है कि रनवे विमानों के उतरने के लिए अच्छी तरह तैयार है।’’
उनके मुताबिक, रनवे पर लोगों तथा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर बाड़बंदी समेत कुछ काम अभी लंबित है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रनवे पर पेंटिंग आदि काम के बारे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ बातचीत की है। बापटला के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने कहा कि परीक्षण के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया गया और करीब 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
Similar Post
-
लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (प ...
-
पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्च ...
-
गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की
अयोध्या (उप्र), गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौ ...
