भारत-बांग्लादेश सीमा पर 1.7 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट जब्त
गुवाहाटी, गुरुवार, 29 दिसम्बर 2022। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दक्षिणी असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर याबा की बड़ी खेप 17 हजार टैबलेट जब्त की है, जिसकी कीमत 1.7 करोड़ रुपये है। इस मादक पदार्थ को एनएच-06 पर कटिगोराह-कलैन रोड पर मेघालय जा रहे एक वाहन से जब्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सिलचर में बीएसएफ फील्ड खुफिया इकाई, करीमगंज सीमा शुल्क प्रभाग और बीएसएफ की पहली बटालियन की अभियान टीम ने संयुक्त रूप से इस अभियान की योजना बनाई थी।
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि सत्ताइस दिसंबर, 2022 की रात लगभग 11 बजे, एनएच-06 पर कटिगोराह-कलैन रोड पर मेघालय जा रहे एक सफेद ऑल्टो कार में संदिग्ध याबा गोलियां होने की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने की एक संयुक्त योजना बनाई गई। अट्ठाइस दिसंबर को दोपहर लगभग एक बजकर 20 मिनट पर इस संयुक्त अभियान दल ने एनएच-06 पर कटिगोराह-कलैन रोड पर हिलारा रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध ऑल्टो कार को रोका। तलाशी के दौरान बीएसएफ को कार के बाएं दरवाजे में छिपाकर रखी संदिग्ध याबा गोलियां प्राप्त हुईं। सीमा शुल्क विभाग ने जब्त की गई वस्तुओं का मूल्यांकन किया और पाया कि 17 हजार याबा टैबलेट की कीमत 1.70 करोड़ रुपये है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
