कोविड टीकाकरण के नाम पर साइबर ठगों ने बैंक खाते से 95 हजार रुपये उड़ाए
नोएडा, गुरुवार, 29 दिसम्बर 2022। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक महिला से कोविड-19 रोधी टीका लगाने के नाम पर साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-107 में रहने वाली पीड़िता से साइबर ठगों ने कोविड-19 रोधी टीके के नाम पर संपर्क किया और एक लिंक भेजकर उसके खाते से कथित तौर पर 95 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर-39 थाना पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-39 थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर-107 निवासी नूतन पाहुजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उसे फोन कर खुद को एक अस्पताल का कर्मचारी बताया और कहा कि आपका टीकाकरण स्लॉट ऑनलाइन बुक करना है। बालियान के मुताबिक, पाहूजा ने आरोप लगाया है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने भुगतान के लिए एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से 95 हजार रुपये उड़ गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
