28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2
दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' में विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी और जयम रवि की अहम भूमिका है। फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2'की रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया गया है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने एक टीजर जारी कर घोषणा की कि 'पोन्नियिन सेल्वन-2 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर में चियान विक्रम , जयम रवि , कार्थी और ऐश्वर्या राय की झलक दिखाई गई है। टीजर में लिखा गया है, चोल लौट आए हैं।पोन्नियिन सेल्वन-2 PS-2 मणि रत्नम की पिछली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की सीक्वल है। इस फिल्म को तमिल के साथ-साथ हिंदी तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया था।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
