आईसीसीआर ने किया विदेशी कलाकारों को सम्मानित
नई दिल्ली, रविवार, 01 जनवरी 2023। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने रविवार को ईरान और मलेशिया जैसे कई देशों के उन कलाकारों को सम्मानित किया जो भारतीय नृत्य और संगीत से जुड़े हैं। आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि आठ से दस देशों से चुने गए ये कलाकार इस महीने इंदौर में आयोजित होने वाले आगामी प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देंगे। आईसीसीआर ने इन कलाकारों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से यहां के सभागार में रविवार को ‘प्रतिभा संगम’ नामक एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। सहस्रबुद्धे ने कहा कि यह अपनी तरह की पहली पहल है जिसमें भारतीय नृत्य और संगीत के क्षेत्र में विदेशी कलाकारों को मान्यता दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
