कंझावला कांड: एक आरोपी भाजपा का सदस्य: भारद्वाज
नई दिल्ली, सोमवार, 02 जनवरी 2023। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को आरोप लगाया कि कंझावला-सुल्तानपुरी कांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्य मनोज मित्तल है और उसकी तस्वीर वाला एक होर्डिंग उस स्थानीय थाने के बाहर लगा है, जहां वह और उसके दोस्त बंद हैं। कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब चार किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे।
उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच करे कि उसके साथ बलात्कार किया गया था या नहीं। भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख हरीश खुराना ने कहा कि पुलिस ने पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।
भारद्वाज ने सोमवार को एक वीडियो भी जारी किया जिसमें कथित तौर पर सुल्तानपुरी थाने के बाहर मित्तल का होर्डिंग लगा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है क्योंकि दोषियों में से एक भाजपा का सदस्य है। डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) यह कहकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं कि कार में संगीत बहुत तेज था, इसलिए अपराधियों को पता नहीं चला कि कार में लड़की फंस गई है।’’ भारद्वाज ने कहा, ‘‘ यह कैसे हो सकता है कि युवती का जब शव बरामद हुआ तो उस पर कपड़े नहीं थे? इसकी जांच की जानी चाहिए।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
