विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के लिए किया डांस
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी पत्नी तथा अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिये फनी डांस किया है। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विक्की फनी अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो कैटरीना-विक्की के मालदीव वेकेशन का है। वीडियो में विक्की अपनी पत्नी कैटरीना को खुश करने के लिए फनी अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में विक्की कौशल फ्लोर पर घुटने के बल बैठकर डांस करते दिख रहे हैं। विक्की कौशल के साथ शर्वरी वाघ भी डांस कर रही हैं।विक्की को इस तरह डांस करते देखकर कैटरीना ब्लश करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को मिनी माथुर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में मिनी ने कैटरीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की भी क्लिप शेयर की है। जो मालदीव में मनाया गया था।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
