कोलकाता में 60 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त, नौ गिरफ्तार
कोलकाता, मंगलवार, 03 जनवरी 2023। कोलकाता में करीब 60 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी रखने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हवाला लेन-देन के लिए बड़ी रकम रखे होने के बारे में मिली एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के उपद्रव-रोधी अनुभाग ने सोमवार की शाम को बड़ाबाजार इलाके में छापेमारी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ लाख रुपये जब्त किए। उससे पूछताछ करने के बाद, आठ अन्य लोगों को बड़ाबाजार इलाके के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी नौ लोगों के पास से 59,76,200 रुपये नकद जब्त किए। उन्होंने कहा कि ये लोग धन का स्रोत नहीं बता सके जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि धन का स्रोत जानने के लिए जांच चल रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैसे कहां भेजे जाने थे। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है और गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
