कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए
जयपुर, शुक्रवार, 06 जनवरी 2023। कांग्रेस ने राजस्थान में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए जिला समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक आदेश जारी कर सभी 33 जिलों में इस अभियान के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए हैं। इसके तहत खानू खां बुधवाली को जयपुर का जिला समन्वयक बनाया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पार्टी की संचालन समिति की चार दिसंबर को हुई बैठक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विस्तार करते हुए 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया गया है। दो महीने तक जारी रहने वाला यह अभियान गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर चलाया जाएगा। इसी संदर्भ में पार्टी ने जिला समन्वयकों की नियुक्ति की है जो अपने संबंधित जिले में इस अभियान का काम देखेंगे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
