पत्नी के जन्मदिन पर करण सिंह ग्रोवर ने शेयर की खूबसूरत पोस्ट
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। बिपाशा ने वर्ष 2001 में अजनबी मूवी से अपने करियर की शुरुआत की। यदि पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने टीवी जगत से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से विवाह किया है। गौर करने वाली बात यह है कि मां बनने के उपरांत बिपाशा पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। वहीं, अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने उन्हें बेहद दिलकश अंदाज में बर्थडे विश किया।
खास अंदाज में विश किया जन्मदिन: एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी को जन्मदिन पर विश करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और प्यारा सा नोट लिख डाला। उन्होंने लिखते हुए कहा है कि, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी मोहब्बत, @bipashabasu आपके जीवन का हर एक पल खुशियों से भर दिया है। आपका शोहरत हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। आपके सभी सपने सच हों। मेरे लिए यह साल का सबसे अच्छा दिन है। जितना मैं कह सकता हूं, आपको उससे कहीं अधिक प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बेबी लव। तुम मेरे लिए सब कुछ हो।' करण सिंह के पोस्ट पर बिपाशा ने लिखते हुए कहा है, 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा है हमारी बेटी देवी। मुझे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया।
फैंस ने भी दी जन्मदिन की बधाई: एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके फैंस भी लगातार बधाइयां भी दे रहे है। करण के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखते हुए कहा है, 'जन्मदिन मुबारक हो खूबसूरत बिपाशा। आपकी खुशी की कामना करते हैं। अन्य यूजर्स ने भी बिपाशा को जन्मदिन की बधाइयां दीं।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
