रवीना टंडन ने कानपुर के चिड़ियाघर में भेजे हीटर और दवाईयां
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कानपुर के चिड़ियाघर में बेजुबान जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी हैं। रवीना टंडन एनिमल लवर्स है। वह अक्सर एनिमल्स को देखने के लिए जंगलों का दौरा करती रहती हैं। अब हाल ही में रवीना ने बेजुबानों के प्रति बड़ा दिल दिखाया है। रवीना ने कानपुर के चिड़ियाघर में बेजुबान जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी हैं, जिसके बाद वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन की टीम ने रवीना का धन्यवाद किया और बताया कि टीम ने एक 6 माह के बाघ शावक का नाम रवीना के नाम पर रखने का फैसला लिया है। रवीना के सराहनीय कदम पर वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'बड़े दिल वाली रवीना टंडन का धन्यवाद। इस कड़कड़ाती सर्दी में आप बेजुबान जानवरों की मदद के लिए आगे आई। हीटर और दवाईयों की जरुरत को आपने समझा। चिड़ियाघर की पूरी टीम ने आपके नाम पर एक 6 महीने के बाघ शावक का नाम रखा है।'इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए रवीना ने लिखा-, 'कानपुर चिड़ियाघर की पहल शानदार है।'
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
