माघ के माह में अपनाएं ये महाउपाय, हर समस्या से मिलेगा निजात
माघ मास की का आरम्भ आज 7 जनवरी 2023, शनिवार से हो रहा है। माघ मास को हिंदू कलैंडर का 11वां महीना कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस महीने को अत्यंत पवित्र माना जाता है। पुराणों के मुताबिक, माघ का महीना पहले माध का महीना कहलाता था, जो बाद में माघ हो गया। इस बार माघ का महीना 7 जनवरी से 5 फरवरी तक रहेगा।
माघ मास में दान के नियम:-
- दान के लिए माघ के महीने को बहुत शुभ माना जाता है। हालांकि इस महीने में दान करते वक़्त कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है।
- जरूरी है कि आप दान कभी भी किसी दबाव में आकर ना दें।
- दान हमेशा ऐसे मनुष्य को देना चाहिए जिसे उसकी असल में आवश्यकता हो।
- दान में दी जाने वाली सभी चीजें उत्तम कोटि की होना चाहिए।
- दान में कभी भी मांस, मदिरा या नुकीली चीजें नहीं देनी चाहिए।
- दान देते वक़्त मन में हमेशा ये भाव रखें कि ये वस्तु ईश्वर की दी हुई है।
- दान देते वक़्त किसी भी मनुष्य के लिए आपके मन में द्वेष नहीं होना चाहिए।
माघ मास का महाउपाय:-
माघ के महीने में प्रतिदिन प्रभु श्री कृष्ण को पीले फूल एवं पंचामृत अर्पित करें। 'मधुराष्टक' का पाठ करें। अपनी क्षमता मुताबिक प्रतिदिन किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं।
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
