जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी ढेर : सेना
जम्मू, रविवार, 08 जनवरी 2023। जम्मू-कश्मीर में सेना ने भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को मार गिराया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार शाम बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और व्यापक तलाशी अभियान अब भी जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘शाम करीब पौने आठ बजे (शनिवार), बालाकोट में सीमा पर लगी बाड़ के पास तैनात भारतीय सेना के सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और फिर दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इलाके की घेराबंदी की गई है और अभियान जारी है।’’ अधिकारियों ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल और एक शक्तिशाली आईईडी सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजौरी जिले में धंगरी गांव पर आतंकवादियों के हमला करने और सात आम नागरिकों की हत्या करने तथा 14 अन्य को घायल करने की घटना के महज एक सप्ताह बाद बालाकोट सेक्टर में यह सफल अभियान हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों ने शनिवार देर शाम बालाकोट सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि रविवार को दिन के उजाले में तलाशी अभियान शुरू किया गया जिसमें दो आतंकवादियों के शव और हथियार एवं गोला-बारूद मिला।
Similar Post
-
राजस्थान में रेलवे लाइन पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका से संपर्क का संदेह
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राजस्थान के रामसिंहपुर में तीन न ...
-
दिल्ली में परिवार द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंत ...
-
लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कु ...
