अजय देवगन के भांजे अमन देवगन करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू
जानेमाने अभिनेाता अजय देवगन के भांजे अमन देवगन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। अमन देवगन अपने मामा अजय देवगन के साथ फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करने वाले हैं। अभिषेक कपूर एक फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिये अमन का डेब्यू होगा। अमनअपनी फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। अभिषेक कपूर एक्शन एडवेंचर फिल्म बनाना चाहते हैं। इसे लेकर वह काफी उत्साहित है। यह फिल्म बड़े स्केल पर शूट की जाएगी और इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। फिल्म में अजय देवगन एक खास और नए अंदाज में नजर आएंगे। उनके लिए एक नए स्पेशल लुक को भी डिजाइन किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण प्रज्ञा कपूर और रॉनी स्क्रूवाला मिलकर करेंगे।
Similar Post
-
समीरा रेड्डी की ज़िंदगी का स्पेशल गेस्ट बना 'एलपीजी सिलेंडर'
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा ह ...
-
जान्ह्वी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अ ...
-
विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर ए ...
