अस्पताल में भर्ती हुए रोहित शेट्टी
बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी फिलहाल अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग कर रहे थे। वही इस बीच अब खबर आ है कि हैदराबाद में शूटिंग के चलते उन्हें चोट लगी जिसके पश्चात् उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जो जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से प्राप्त हुई है उसके अनुसार रोहित शेट्टी को एक कार सीन के चलते हाथ पर चोट लगी जिसके पश्चात् उन्हें हैदराबाद के कामिनेनी हॉस्पिटल ले जाया गया।
वहीं जैसे ही ये खबर आई तो उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री के उनके दोस्त उनकी सलामती की दुआ करने लगे। इस समय रोहित शेट्टी अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये पहला अवसर है जब ओटीटी के लिए वो वेब सीरीज डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबरॉय, शिल्पा शेट्टी जैसे कलाकार दिखाई देंगे जिनका पहला लुक पहले ही रिवील कर दिया गया है।
वही बताया जा रहा है कि इस सीरीज की शूटिंग हैदराबाद में हो रही थी तथा उसी समय सेट पर एक हादसे में रोहित शेट्टी को चोट लगी। तत्पश्चात, हॉस्पिटल में उनकी मामूली सी सर्जरी भी हुई है। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है तथा कहा जा रहा है कि उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर विशेष कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं अब 2023 से रोहित शेट्टी को बहुत उम्मीद है। उनकी सिंघम 3, इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज, सूर्यवंशी 2 एवं गोलमाल 5 जैसी फिल्में इस वर्ष रिलीज हो सकती हैं।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
