बिहार : गया में हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
गया, सोमवार, 09 जनवरी 2023। बिहार में गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में सोमवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग के केवाली और जमुने गांव के बीच तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ जाने से एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के नेपा पंचायत के विशुनगंज गांव निवासी मोहम्मद तंजीर (22), मोहम्मद मिस्बाह (20) और मोहम्मद सादिक अंसारी (67) के रूप में की गयी है। मिस्बाह और तंजीर सहोदर भाई है। मिस्बाह अपने भाई तंजीर और गांव के ही मोहम्मद सादिक को गया रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुयी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
