ओडिशा: नयागढ़ में एक करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जब्त
भुवनेश्वर, सोमवार, 09 जनवरी 2023। ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुप्त सुचना के आधार पर राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को फतेगढ़ थाना क्षेत्र के कांटिलो में नारायणी पीठ पर छापा मारा और एक किलो ब्राउन शुगर जब्त की। उन्होंने कहा कि जब्ती के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि छापेमारी के दौरान एक मोटरसाइकिल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
