श्रद्धा हत्याकांड: अदालत ने आरोपी पूनावाला की न्यायिक हिरासत और 14 दिन के लिए बढ़ाई
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 जनवरी 2023। दिल्ली की एक अदालत ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत मंगलवार को और 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। पूनावाला को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाते हुए जेल के अधिकारियों को उसे गर्म कपड़े मुहैया कराने का निर्देश दिया। इससे पहले छह जनवरी को अदालत ने पूनावाला की न्यायिक हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी थी। आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
