ये है विश्व की सबसे लंबी ल़डकी
तुर्की की सात फुट लंबी 17 साल की ल़डकी रूमेसा गेल्गी का नाम सबसे लंबी ल़डकी के रूप में गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। रूमेसा 11वीं कक्षा में पढ़ती है। एक बीमारी (वीवर सिंड्रोम) की वजह से उसका शारीरिक विकास उम्र के लिहाज से बहुत ज्यादा हो गया है। लंबाई की वजह से रूमेसा चल फिर नहीं पाती। उसके लिये खास व्हीलचेयर बनायी गयी है। उसके जूते भी अमेरिका में विशेषरूप से बनाये गये हैं। तुर्की के सफरान बोलू शहर निवासी रूमेसा गेल्गी अपने माता-पिता और बडे़ भाई-बहनों के साथ रहती है। हालांकि रूमेसा को अपनी लंबाई की वजह से कई परेशानियां झेलनी प़डती हैं, लेकिन इसके बावजूद वह इसे एंज्वॉय करती हैं। रूमेसा ने बताया कि लोग पहले उसका मजाक उ़डाते थे, लेकिन उसने लंबे होने की खूबियों पर ध्यान दिया। रूमेसा का कहना है कि उसे सबसे अलग दिखना पसंद है और वह ऊंची जगह पर रखी चीजों को भी आसानी से निकाल लेती है। रूमेसा का नाम सितंबर 2015 में प्रकाशित होने वाले गिनीज बुक के संस्करण में दर्ज किया जायेगा। फिलहाल उसे गिनीज बुक की तरफ से सर्टिफिकेट जारी किया गया है।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
