आवासन आयुक्त ने की जयपुर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा
जयपुर, बुधवार, 11 जनवरी 2023। राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त श्री पवन अरोड़ा ने कहा कि मंडल द्वारा निर्माणाधीन कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता और निर्धारित समय अवधि मामले में समझौता नहीं किया जाएगा। अरोड़ा गुरुवार को मंडल मुख्यालय पर आयोजित जयपुर में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान सिटी पार्क, फाउंटेन स्क्वायर, कोचिंग हब, ऑल इंडिया सर्विस रेजिडेंसी प्रथम व द्वितीय चरण, स्टेट सर्विस रेजिडेंसी और प्रताप नगर में लांच होने वाली कई नई स्कीम्स के बारे में अधिकारियों से विस्तार में चर्चा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आवासन आयुक्त ने बैठक में संबंधित साइट्स के संवेदको और अधिकारियों से संबंधित साइट की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने संवेदकों को चेताते हुए कहा कि यदि कोई भी संवेदक कार्य को समयावधि और तय मानकों पर पूर्ण करने में सक्षम नहीं है तो अभी छोड़ दे मंडल द्वारा कोई और व्यवस्था कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन का विश्वास ही मंडल की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सिटी पार्क से जुड़े लंबित प्रस्तावों की वित्तीय स्थिति, बिल्टअप प्रॉपर्टी का निस्तारण, पार्क की एंट्री टिकट, सिटी पार्क का संधारण कार्य व्यवस्था के अलावा कोचिंग हब में लाइब्रेरी, कैफिटेरिया, शॉप, प्लॉट और प्रताप नगर में प्रारंभ की जाने वाली नई स्कीमों की भी जानकारी ली गई। इस दौरान ऑल इंडिया सर्विस रेजिडेंसी के प्रथम व द्वितीय चरण में हो रहे कार्यों जैसे बाउंड्री वॉल, लैंडस्कैपिंग, सुरक्षा संसाधन, पानी-बिजली सप्लाई, सीसीटीवी, पार्किंग, क्लब एरिया व अन्य सुविधाओं के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में स्टेट सर्विस रेजिडेंसी की प्रगति भी जानी। बैठक में मुख्य अभियंता प्रथम श्री केसी मीना, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक श्री अनिल माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री संजय पूनिया श्री अमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा के कुछ हिस्सों में प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं, अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध
जम्मू, रविवार, 03 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा कस्बे के कुछ हिस् ...
-
केरल विधानसभा चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद चार मई को चुनाव परिणाम पर नजर
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 03 मई 2026। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतां ...
-
कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवा ...
