शहीद शंभू दयाल के परिवार को दिल्ली सरकार देगी एक करोड़
नई दिल्ली, बुधवार, 11 जनवरी 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस के शहीद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) शंभू दयाल के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभू दयाल के ऊपर मोबाइल छीनने के आरोपी ने चाकू से कई वार किए और उनका अस्पताल में निधन हो गया। जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभु दयाल शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि शंभू दयाल की जान की कोई क़ीमत नहीं है, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देंगे।
मुख्यमंत्री ने मोबाइल छीनने के आरोपी के हमले में अपनी जान गंवाने वाले मायापुरी थाने के जांबाज़ एएसआई शंभू दयाल को लेकर आज एक वीडियो ट्वीट किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्होंने बताया कि चार जनवरी को उनको एक केस पर भेजा गया। मामला यह था कि एक महिला थाने में आई और उसने शिकायत की कि उनके पति का किसी ने मोबाइल छीन लिया है। वहां के थानाध्यक्ष ने एएसआई शंभु दयाल को उस महिला के साथ जाकर घटना की जांच करने को कहा। शंभु दयाल उस महिला के साथ जांच करने के लिए गए। अपने इलाके में पहुंच कर उस महिला ने एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए बताया कि सामने जो व्यक्ति है, उसने ही मोबाइल छीना है। शंभु दयाल ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले जाने लगे। शंभु दयाल जब उस व्यक्ति को थाने लेकर जा रहे थे, तब उस व्यक्ति ने अपनी जेब में से चाकू निकाला और शंभु दयाल के ऊपर चाकू से कई बार वार किया। शंभु दयाल को जबअस्पताल लेकर जाया गया तो वहां पर उनकी मौत हो गई।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
