तापसी ने शुरू की 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 'हसीन दिलरुबा' के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका नाम 'फिर आई हसीन दिलरुबा' है। फिल्म निर्माता आनंद एल. राय ने ट्विटर पर घोषणा की कि शूटिंग शुरू हो गई है और उन्होंने तापसी से पूछा कि उन्होंने अभी तक पोस्टर साझा क्यों नहीं किया। उन्होंने लिखा, "ओ हमारी हसीन दिलरुबा आज शूटिंग शुरू हो गई है, फिर आई हसीन दिलरुबा, तापसी तुझे बोला था ना 9 बजे पोस्टर लगाने के लिए.डला क्यों नहीं अभी तक? हैशटैग फिर आई हसीना दिलरुबा।" इसका रिप्लाई करते हुए तापसी ने लिखा, "सर, मैं अभी तैयार नहीं हूं.इस बार तो ले गई है कैरेक्टर को कनिका ढिल्लों! पता नहीं क्या खा कर के लिखी है ये कहानी.और हर बार मेरे साथ ही ऐसा क्यू..हैशटैग फिर आई हसीन दिलरुबा।" 'हसीन दिलरुबा' विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित 2021 की एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे हैं। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
