कंझावला मामला: 11 पुलिसकर्मी निलंबित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023। दिल्ली पुलिस ने कंझावला मामले में शुक्रवार को अपने 11 कर्मियों को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नए साल के पहले ही दिन तड़के एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और कार में फंस गयी युवती को आरोपी लगभग 12 किलामीटर तक सुल्तानपुरी से कंझावला तक सड़कों पर घसीटते रहे जिससे उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, वे घटना के समय रास्ते में पीसीआर और चौकियों में ड्यूटी पर थे। गृह मंत्रालय ने इस मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस को तीन पीसीआर वैन और दो चौकियों में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया था। विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता वाली जांच समिति द्वारा एक रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘रोहिणी जिले के उन 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जो इस घटना के समय मार्ग पर पीसीआर और पिकेट पर तैनात थे।’’ पुलिस ने घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
