श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को यातायात के लिए फिर से खोला गया
श्रीनगर, शनिवार, 14 जनवरी 2023। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बर्फबारी के एक दिन बाद शनिवार को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान सेवाओं को भी बहाल कर दिया गया है जिससे कश्मीर घाटी का देश के शेष हिस्सों से संपर्क फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर बर्फ को हटाने और दृश्यता का स्तर बेहतर होने के बाद घाटी से देश के अन्य हिस्सों के लिए हवाई यातायात बहाल कर दिया गया है। हालांकि, सुबह कई उड़ानें देर से रवाना हुईं और कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि घाटी को देश से शेष हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र राजमार्ग श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को भी बर्फ हटाने के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मध्यम दर्जे की बर्फबारी हुई जबकि श्रीनगर सहित निचले इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।
इस बीच, पूरी घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में शुक्रवार की रात तापमान शून्य से 0.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री कम दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक जम्मू के मैदानी इलाकों में शनिवार को मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। कार्यालय के मुताबिक जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 19 से 25 जनवरी के बीच देखने को मिलेगा और 23 तथा 24 जनवरी को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक ...
-
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवा ...
-
मुंबई में चोरी के मामलों में वांछित आरोपी सूरत से गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की कीमती वस्तुएं बरामद
सूरत, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। नवी मुंबई के रहने वाले 26 साल के एक व ...
