महात्मा गांधी की पत्रकारिता पर एक दिवसीय संगोष्ठी 16 जनवरी को
जयपुर, रविवार, 15 जनवरी 2023। महात्मा गांधी इन्स्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एण्ड सोशल साइंसेज द्वारा ’’महात्मा गांधी की पत्रकारिताः समसायिक संदर्भ’’ पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को होगा। संगोष्ठी में दो तकनीकी सत्र आयोजित होंगे जिनमें महात्मा गांधी की पत्रकारिता से सम्बन्धित विभिन्न आयामों और वर्तमान समय में उसकी प्रांसगिकता पर विचार विमर्श किया जायेगा। संगोष्ठी का उद्घाटन सत्र प्रातः 10ः30 बजे संस्थान के सेन्ट्रल पार्क स्थित प्रांगण में होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि और वक्ता गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री कुमार प्रशांत होंगे। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ सेवानिवृत्त आई.ए.एस अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी हूजा होंगी। अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. बी.एम. शर्मा द्वारा की जायेगी। समापन सत्र के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गोपाल कृष्ण व्यास होंगे और डॉ. सत्यनारायण सिंह तथा श्री फिरोज अफरीदी विशिष्ठ अतिथि होंगे। संगोष्ठी में श्री सनी सेबेस्टीयन, श्री नारायण सिंह बारहठ, श्री राजन महान, डॉ. बजरंग लाल सैनी, कविता श्रीवास्तव और मीडिया तथा अकादमिक क्षेत्र से सम्बंधित गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
