मेघालय में ममता की चुनावी रैली बुधवार को
कोलकाता, सोमवार, 16 जनवरी 2023। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी की मेघालय इकाई ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक सुश्री बनर्जी इस दिन दोपहर मेंदीपाथर के दिल्मा आपल खेल मैदान पर रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी उनके साथ होंगे। वहीं सांसद डेरेक ओ'ब्रायन , पार्टी के मेघालय प्रदेश प्रभारी मानस आर भूना, मेघालय प्रदेश तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष चार्ल्स पाइनबग्रोप और विपक्ष के नेता मुकुल संगमा भी रैली में शामिल होंगे। मेघालय की 60 सीटों वाले विधानसभा के लिए आगामी मार्च में चुनाव कराये जा सकते हैँ।
Similar Post
-
भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की, उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। भारत और सिंगापुर के बीच चौथी ...
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
