पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस्तीफा दिया
चंडीगढ़, सोमवार, 16 जनवरी 2023। पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति राज कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं, ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे का कारण तत्काल ज्ञात नहीं है। धनखड़ ने अगले आदेश तक डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस (डीयूआई) की रेणु विज को कुलपति का प्रभार दिया है। कुमार 2018 में पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए थे। विश्वविद्यालय में शामिल होने से पहले कुमार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के निदेशक, डीन और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज के प्रमुख रहे थे।
Similar Post
-
नेपाल में आई बाढ़ से उप्र, बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर कोई असर नहीं: एनडीआरएफ
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआ ...
-
एसीएमई सोलर ने आईआईएफसीएल से 1,571 करोड़ रुपये जुटाए
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने बृ ...
-
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर वाली राजनीति को सबक सिखाएगी ‘जेन जी’ पीढ़ी : कांग्रेस सह-प्रभारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के स ...
