गहलोत ने रफीक खान के वालिद छोटू खान के इंतकाल पर जताया दुख
जयपुर, मंगलवार, 17 जनवरी 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रफीक खान के वालिद छोटू खान ''निर्मल'' के इंतकाल पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने आज श्री रफीक के आवास पर जाकर संवेदना व्यक्त की और परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने परवरदिगार से मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने और उनके परिवारजनों को सब्र-ए-जमील अता करने की दुआ की।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
