यूक्रेन हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मंत्री सहित 18 लोगों की मौत
ब्रोवरी, बुधवार, 18 जनवरी 2023। यूक्रेन के ब्रोवेरी शहर में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से गृह मंत्री और तीन बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी है और 26 अन्य घायल हो गये हैं। स्थानीय अखबर ने आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में, कीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि ब्रोवेरी में एक किंडरगार्टन और आवासीय भवनों के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले की रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 16 और 22 लोगों के घायल होने की बात कही गई थी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में यूक्रेनी आंतरिक मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की और उनके पहले उपमंत्री येवगेनी एनिन मारे गए हैं।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
