कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में 50 विमान लेंगे हिस्सा : वायुसेना
नई दिल्ली, बुधवार, 18 जनवरी 2023। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि नौसेना के आईएल-38 विमान को इस बार संभवत: पहली और अंतिम बार प्रदर्शित किया जाएगा। वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री टोही विमान है, जो देश में लगभग 42 वर्षों से सेवा में शामिल है। वायुसेना के अधिकारी ने कहा, ‘‘इसे यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा। यह उन 50 विमानों में शामिल होगा जो इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इन 50 विमानों में चार विमान थलसेना के भी शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में झांकी के एक मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे 26 जनवरी की परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने के बाद यह यहां पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
