जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मिला एक मोर्टार
जम्मू, गुरुवार, 19 जनवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक सीमावर्ती गांव में सुरक्षा बलों को 120 मिमी का मोर्टार का गोला मिला जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने सुरक्षा बल को बुधवार शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कलसियान गांव के एक खेत में मोर्टार का गोला पड़ा होने की जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह पाकिस्तान का मोर्टार है जिसे दो साल पहले सीमा-पार से हुई गोलाबारी में दागा गया था। स्थानीय लोगों का मानना है कि इलाके में जमीन के नीचे कई और मोर्टार के गोले लगाए गए हैं । उन्होंने सुरक्षा बलों से उनका पता लगाने की गुहार लगाई है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
