नोरा फतेही और राजकुमार राव का गाना अच्छा सिला दिया रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता राजकुमार राव का गाना अच्छा सिला दिया रिलीज हो गया है। राजकुमार राव और नोरा फतेही की जोड़ी पहली बार सिंगर बी प्राक के नए गाने 'अच्छा सिला दिया' में नजर आ रही है।इस गाने में राजकुमार राव और नोरा फतेही की लव और हेट केमिस्ट्री दिखाई गई है। गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी कहता है। 'अच्छा सिला दिया' में नोरा फतेही राजकुमार को प्यार में धोखा देती हैं और उन्हें जान से मारने की भी कोशिश करती हैं, लेकिन राजकुमार बच जाते हैं और फिर नोरा से अपना बदला लेते हैं। इस गाने में नोरा फतेही कभी रोती हुई तो कभी राजकुमार के प्यार में नजर आ रही हैं।इस गाने को जानी ने लिखा है और सिंगर बी प्राक ने गाया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
