राजौरी में आईईडी मिलने के मामले की जांच जारी
जम्मू, शुक्रवार, 20 जनवरी 2023। जम्मू कश्मीर के राजौरी में इस सप्ताह की शुरुआत में एक आईईडी मिलने के मामले की सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रहीं हैं। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने आमजन को सतर्क रहने का परामर्श जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि खुफिया एजेंसियों की कई टीम राजौरी के खेरोआ इलाके में गईं जहां एक आईईडी बरामद हुआ था और मंगलवार शाम को उसे निष्क्रिय कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच शुरू हो गई है और विभिन्न पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। राजौरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शेखर शर्मा ने कहा, ‘‘हमने लोगों, खासतौर पर दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को अधिक सतर्क रहने तथा कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर उसकी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने को कहा है।’’
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
