कुश्ती महासंघ प्रमुख को इस्तीफा देने को क्यों नहीं कहा गया?, डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने पूछा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 जनवरी 2023। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को सवाल उठाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष को महिला पहलवानों द्वारा लगाये यौन उत्पीड़न के आरोपों के बावजूद इस्तीफा देने को क्यों नहीं कहा गया है? भारत के शीर्ष पहलवान डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले दो दिन से यहां जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं जिसमें ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिका और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शामिल हैं।पहलवानों ने बृजभूषण शरण के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया है। मालीवाल ने हिंदी में ट्वीट में पूछा, ‘‘पहलवानों के धरने को 72 घंटे हो चुके हैं। अभी तक डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा गया है? क्यों यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिये प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही? क्यों खेल मंत्री खिलाड़ियों का धरना नहीं खत्म करवा रहे? कब तक ऐसे देश का गौरव सड़कों पर बैठेगा? ’’
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
