आलू-प्याज बेचने को मजबूर हुआ ये मशहूर एक्टर
जाने माने मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का सोशल मीडिया पर बदला-बदला अंदाज देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से सुनील ग्रोवर ग्लैमर की दुनिया से दूर गांव की जिंदगी जीते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह एक दुकान में आलू-प्याज बेचते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में स्पष्ट देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर का चेहरा पहले से बहुत लटक गया है, जिसपर नेटीजन्स खूब सुनील ग्रोवर की चुटकी ले रहे हैं।
कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने नई तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा है, 'हमारी अटरिया'। सुनील ग्रोवर के इस पोस्ट पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने सुनील की टांग खिंचाई करते हुए लिखा- पैंट्स तो Balen Cia Ga की लग रही है, वो कितने का दिए दिया।।। वहीं एक शख्स ने लिखा- आलू ले लो, कांदा लेलो।। । सुबह से ना बिका है एक आलू ना ही बिका है आधा कांधा। सुनील को लगभग ट्रोल करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, कपिल शर्मा शो ज्लदी ज्वाइन कर लो, यो यह सब नहीं करना पड़ेगा।
सुनील ग्रोवर को टेलीविज़न के लोकप्रिय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में गुत्तथी की भूमिका निभाकर मिली थी। गुत्थी के पश्चात् सुनील ग्रोवर ने डॉ। मशहूर गुलाटी की भूमिका से भी जमकर लाइमलाइट बटोरी। कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर ने कई टेलीविज़न शो और फिल्मों में काम किया है। अंतिम बार सुनील ग्रोवर को अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय' में देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सुनील ग्रोवर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में दिखाई देंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
